फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बारिश से बिजलीघरों में ब्रेक डाउन, बती गुल

बारिश से बिजलीघरों में ब्रेक डाउन, बती गुल

Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बिजलीघरों में ब्रेक डाउन, बती गुल
बारिश से बिजलीघरों में ब्रेक डाउन, बत्ती गुल
विज्ञापन

देवबंद। भारी बारिश के कारण नगर और देहात के बिजलीघरों में ब्रेक डाउन होने से विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से बाधित है। विद्युत अधिकारियों की माने तो बारिश से पूर्व चली तेज हवाओं के कारण फाल्ट होने से तार टूट गए हैं। बारिश बंद होने के बाद विद्युतकर्मी मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।
चंदेना कोली गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तेज हवाओं के कारण खादर क्षेत्र में तार टूटने से आधे से ज्यादा गांव में विद्युत आपूर्ति शाम करीब तीन बजे से बाधित पड़ी है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हैं। लेकिन मंगलवार शाम तक भी बिजली नहीं आई। यह अकेले चंदेना कोली गांव का मामला नहीं है बल्कि अधिकांश गांव में यही स्थिति है। 24 घंटे से अधिक गुजर चुके हैं। लेकिन गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। नगर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रही। लोगों का कहना है कि सोमवार रात में कुछ देर के लिए आपूर्ति जारी रही। मंगलवार को भी दिनभर बिजली आंखमिचौनी का खेल खेलती रही। इसके चलते लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, भारत विकास परिषद के विवेक तायल और राजेश सिंघल, युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल आदि का कहना है कि सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं निकट आ चुकी हैं ऐसे में आएं दिन बिजली व्यवस्था गडबड़ा जाने से छात्र परीक्षा की सही ढंग से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए विद्युत विभाग बोर्ड परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में बाधित विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम तेजी पर
बारिश के कारण देवबंद, खेड़ामुगल, नागल, राज्जुपुर आदि बिजलीघरों में ब्रेक डाउन है। कई जगहों पर तेज हवा चलने से तार भी टूटे और जले हैं। इस कारण विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बारिश थमते ही कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। बाधित विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी पर चल रहा है।
-अनिल कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed