फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ में गोवंश सेवा को आश्रय घर बनाया

जानसठ में गोवंश सेवा को आश्रय घर बनाया

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जानसठ में गोवंश सेवा को आश्रय घर बनाया
जानसठ में गोवंश सेवा को आश्रय घर बनाया
विज्ञापन

जानसठ। प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर पंचायत द्वारा सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश के लिए नगर पंचायत के पुराने कार्यालय में गोवंश आश्रय घर बनाया गया है, जिसमें शनिवार को ज्ञानेश्वर सेवा दल के सदस्यों द्वारा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था तथा उनको सर्दी से बचाने के लिए इंतजाम किए गए। सेवा दल के दीपेश गुप्ता, निशु कांबोज, रेशू गोयल, राजेंद्र गोयल, सोनू लाल संभलहेड़ा, चुडिय़ाला के ग्राम प्रधान आलोक गोयल, शशिकांत, रामधारी कश्यप आदि ने गोवंश की सेवा कर नागरिकों से गोवंश की सेवा कर पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।

समाजसेविका के निधन से शोक व्याप्त
मोरना। वयोवृद्ध समाजसेविका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संभ्रांत लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा उत्तरी निवासी 85 वर्षीय समाज सेविका ऊषा देवी पत्नी सोहनवीर सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया। ऊषा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, चेयरमैन पति रविदत्त सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed