{"_id":"5c363ea6bdec22570860c01c","slug":"91547058854-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के लोगों ने थाने पहुंचकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के लोगों ने थाने पहुंचकर जताया रोष
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी ने जताया रोष
पुरकाजी। थाने पर दर्ज आईटी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमे में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर भीम आर्मी के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पांच जनवरी को गांव तुगलकपुर निवासी लोगों ने अनुसूचित जाति के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर छह जनवरी को भीम आर्मी के लोगों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इससे नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ता बुधवार को थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष टिकम बौद्ध, सन्नी बौद्ध ,राहुल कुमार, करण, आकाश, अमित, अंकुर, रोहित कुमार, कपिल, शहराज, रजत आदि मौजूद रहे।
परिजनों को नशीला पदार्थ देकर युवती प्रेमी संग फरार
पुरकाजी। क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ देकर पिलाकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। काफी प्रयास के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग युवती दो दिन पूर्व अपने परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ रात के वक्त अपने प्रेमी संग फरार हो गई। अगले दिन सुबह युवती के घर पर न मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने युवती की काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे और युवती की भाभी ने पुलिस को तहरीर देकर थाना मीरापुर निवासी एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।