फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैंसर के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर कराएं जांच

कैंसर के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर कराएं जांच

Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैंसर के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर कराएं जांच
पीएचसी-सीएचसी पर दिए बेहतर चिकित्सा सुविधा के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल को इस स्तर पर स्थापित करें कि दूसरे जनपद के भी मरीज इलाज कराने आएं। उन्होंने ओपीडी पूर्ण क्षमता से चलाने के निर्देश दिए। कैंसर के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर जांच करने को कहा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी एमओआईसी को लक्ष्य पूर्ण करने को कहा। सीएमओ को लगातार समीक्षा के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें, ताकि स्टाफ गतिमान रहे। सीएचसी-पीएचसी पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने कहा कि बच्चों के पंजीकरण में सुधार लाया जाए। 102 और 108 एंबुलेंस समय पर पहुंचें। सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि जो बच्चेे कमजोर और अतिकुपोषित की श्रेणी में आते हैं, उन्हें एनआरसी के लिए संदर्भित करें। जननी सुरक्षा योजना में शत प्रतिशत भुगतान हो। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डा. पीएस मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीडीओ ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पांच दिवसीय मासिक धर्म प्रबंधन प्रशिक्षण में इसका महत्व एवं उद्देश्य बताए गए। सीडीओ अर्चना वर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव जागरूकता पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर टीम चार सदस्यों ने मासिक धर्म प्रबंधन की बारीकियां टूल के माध्यम से बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed