फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांधी चबूतरे की मुक्ति को मुख्यमंत्री से गुहार

गांधी चबूतरे की मुक्ति को मुख्यमंत्री से गुहार

Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांधी चबूतरे की मुक्ति को मुख्यमंत्री से गुहार
गांधी चबूतरे से कब्जा हटवाएं
विज्ञापन

मोरना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति को बनाए रखने के लिए वर्ष 1960 में 10 हजार गांधी चबूतरों की स्थापना प्रदेश में की गई थी। राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान को प्रकट करते हुए भाकियू नेता ने गांधी चबूतरे को कब्जामुक्त कराकर उसके जीर्णोद्धार की गुहार प्रदेश के मुख्यमंत्री से लगाई है।
कस्बा भोकरहेड़ी के भाकियू नगर उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्रदेश में अन्य स्थानों के साथ कस्बे के मोहल्ला कुआंपट्टी में 1960 में गांधी चबूतरे की स्थापना की गई थी। ग्रामीण देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय दिवसों पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित करते थे तथा स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का समापन भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति प्रतीक गांधी चबूतरे पर होता था। कुछ समय बाद मोहल्ले के व्यक्ति द्वारा गांधी चबूतरे के अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत वर्ष 1976 में भाकियू नेता प्रवीण के पिता फूलसिंह द्वारा लखनऊ में की गई थी। इसके बावजूद गांधी चबूतरे पर से कब्जा नहीं हटवाया गया। भाकियू नेता ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में गांधी चबूतरे को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। लेखपाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। खसरा नंबर 1009 वर्तमान में आबादी के बीच में है। पुराने रिकॉर्ड को खंगालकर जांच के उपरांत ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में सेहत की जांच
मंसूरपुर। गांव खानुपुर पंचायत घर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निशुल्क नेत्र, ब्लड शुगर जांच की गई। कई लोगों ने जांच कराई। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान भूपेंद्र राठी ने फीता काटकर किया। शिविर में डा. संजय कुमार वर्मा, डा. अवधेश कुमार यादव, अमित राठी, मनीष राठी, अरविंद कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed