फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों में टीम भावना विकसित को खेल जरुरी

बच्चों में टीम भावना विकसित को खेल जरुरी

Mon, 10 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में टीम भावना विकसित को खेल जरुरी
बच्चों में टीम भावना विकसित करना जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती की भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 31 वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक कपिल देव ने कहा कि खेलकूद सह अस्तित्व एवं टीम भावना विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खेल से बच्चों में टीम भावना विकसित होती है, जो उनके व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में मील का पत्थर साबित होती हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में दूसरों से श्रेष्ठ करना होता है। दूसरों से आगे बढ़ने एवं बेहतर बनने की इच्छा मनुष्य को उन्नति के लिए प्रेरित करती है और उससे परिश्रम कराती है। भारतीय शिक्षा समिति के प्रांतीय मंत्री अरुण खंडेलवाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में छात्रों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर बल देते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। विशिष्ट अतिथि डॉ सुभाष चंद शर्मा, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथियों ने हवा में शांति के प्रतीक कबूतरों को छोड़कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विद्या भारती के लगभग 92 विद्यालयों से करीब 350 बच्चे विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल ने आभार व्यक्त किया। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री तपन कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय सचिव सोरन सिंह, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक महेश चंद शर्मा, प्रान्तीय खेल संयोजक रविन्द्र मोहन, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख रामकुमार त्यागी, विद्यालय समिति अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, आरसीशर्मा, केजीअरोरा, भारतभूषण अरोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed