{"_id":"5b7b0d9442c79206ed67cb21","slug":"91534791060-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन की समस्या पर आईटीआई प्रधानाचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन की समस्या पर आईटीआई प्रधानाचार्य को घेरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दाखिले के लिए प्रधानाचार्य को घेरा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई के छात्रों को एडमिशन में आ रही समस्याओं को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य का घेराव किया। छात्रों का आरोप था की मेरिट लिस्ट में कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों का नाम है और उनका नहीं।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, मंडल प्रवक्ता विकास कादियान, युवा प्रदेश सचिव हंसराज जावला एडवोकेट के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य का घेराव करते हुए पूरे मामले को उनके सामने रखा। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों का जो आरोप है उसकी जांच होगी। उनकी समस्या का निराकरण एवं त्रुटियों को दूर करने एवं एडमिशन में पारदर्शिता रखी जाएगी। संस्थान छात्रों के हितों का ध्यान रखेगा। इस मौके पर मोंटी कादियान, सुल्तान राव नगर अध्यक्ष, जिला महासचिव खालिद, अक्षय चौधरी ऋषभ बालियान, नवाजिश, हर्षित, पुलकित, अंकित आदि अनेकों छात्र मौजूद रहे।