{"_id":"5b27fa354f1c1bf96e8b8d35","slug":"91529346613-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर मारी, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर मारी, एक युवक की मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत
शाहपुर। मुजफ्फरनगर से अपने गांव सांझक लौटते समय वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।।
गांव सांझक निवासी विक्की पुत्र राज सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई सोनू गांव के ही आजाद पुत्र राजकुमार के साथ रविवार की रात अपनी बाइक से मुजफ्फरनगर से वापस गांव में आ रहा था। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।