{"_id":"5ae36f0f4f1c1b56098b6c4a","slug":"91524854543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर अवैध कट दे रहे हादसों का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर अवैध कट दे रहे हादसों का न्यौता
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर कई कट हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इस ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रशासन का ध्यान नहीं है। पुरकाजी से लेकर खतौली, भंगेला तक दिल्ली-दून हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाए हुए हैं। हाईवे पर स्थित होटल, ढाबों से मिलने वाले कमीशन के चक्कर में रोडवेज बसें अवैध कट को पाकर करते हुए विपरीत दिशा में जाती है, जिस कारण हाइवे पर दुर्घटना का खतरा ओर बढ़ जाता है।
इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों और नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मगर जिस कारणों से हादसे हो रहे हैं, उनकी रोकथाम नहीं की जा रही है। नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों का एक कारण हाईवे पर बनाए गए अवैध कट भी हैं। हाईवे पर डिवाइडरों को तोड़कर लोगों की जान का दाव पर लगा दिया है। पुरकाजी, छपार, मंसूरपुर, खतौली और भंगेला तक हाईवे पर दर्जनों स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर कट बनाए हुए हैं। इन अवैध कट के कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। हाईवे पर स्थित होटल व ढाबे वालों ने भी अपने सामने के डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाए हुए हैं। इन होटल और ढाबों से रोडवेज बसों को वहां पर रोकने के लिए ड्राइवर और परिचालक को कमीशन मिलता है।
कमीशन के चक्कर में उक्त बसों को अवैध कट से होते हुए विपरीत दिशा में ले जाकर होटल और ढाबों पर खड़ा कर दिया जाता है। इसमें वाहन दौड़ने से हाईवे पर पूर्व में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस ओर जिला प्रशासन और पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। वहीं हाईवे पर निर्धारित गति से अधिक वाहन दौड़ाने पर भी दुर्घटनाएं हो रही है। दुपहिया वाहनों को बहुत गति के साथ हाईवे पर दौड़ाया जाता है। गति अधिक होने के कारण दुपहिया वहां कंट्रोल में नहीं रहते है, जिस कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद नहीं किया गया तो हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाएं ऐसे ही होती रहेगी। उधर, एसडीएम खतौली अतुल कुमार ने बताया कि हाईवे पर बनाए गए अवैध कटो को बंद कराया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएचआईए को पत्र लिखा
एआरटीओ राजीव कुमार बंसल का कहना है कि हाईवे पर अवैध कटों की जानकारी उनके संज्ञान में है। इस संबंध में एनएचआईए को पत्र लिखा गया है। जिसमें अवैध कट बनाने और तमाम स्थानों पर संकेतक लगवाने के लिए कहा गया है।
चालकों को हिदायत दी
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल का कहना है कि रोडवेज बस चालकों को अनुबंधित ढाबों पर ही बसें रोकने के आदेश है। हाईवे पर दोनों ओर विभाग से अनुबंधित ढाबे है। जिस साइड से बस जा रही है, उसकी साइड के ढाबे पर बस रोकनी चाहिए। विपरीत दिशा बस न ले जाने सख्त हिदायत चालकों को दी गई है।