{"_id":"5aca6a014f1c1b6a6b8b474c","slug":"91523214849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों में शराब ठेके खेले जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों में शराब ठेके खेले जाने का विरोध
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों में शराब ठेके खेले जाने का विरोध
जानसठ। गांव तालड़ा मोड़ पर शराब का ठेका बस स्टॉप के निकट खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ठेका बंद कराने की मांग की है। ठेका बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तालड़ा मोड़ पर शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ एसकेएस प्रताप को शिकायत कर बताया कि बस स्टॉप के निकट ठेका खोला गया है। ठेके के सामने से ही कई गांवों के लोग, यात्री व स्कूली छात्राएं अपने गांव को जाती हैं। ठेका खोलने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब का ठेका तालड़ा मोड़ से बिजली घर तक खोला जाना प्रस्तावित है, जबकि ठेका तालड़ा गांव की ओर दूसरी साइड में खोल दिया गया है। शिकायत करने वालों में गढ़ी प्रधान मोहम्मद जावेद, राजेंद्र, शाहिद, सचिन कुमार, ओमप्रकाश प्रजापति, ओमपाल सिंह, समरपाल, दिनेश, रमेश मास्टर श्रंगानिया आदि शामिल रहे।
आरोपी को जेल भेजा
शाहपुर। युवती को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शहर के खादरवाला से बागपत के जानी थाना क्षेत्र के गांव निवासी शाहिद एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। रविवार को आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।