{"_id":"5abd26824f1c1b94618b45f5","slug":"91522345602-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा देश की ताकत, स्वलंभी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा देश की ताकत, स्वलंभी बने
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कस्बे में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर युवाओं को रोजगार पाने के अवसरों की जानकारी दी गयी। एकेडमी पर मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि कौशल योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। युवा देश की ताकत है, वह रोजगार परक शिक्षा हासिल करने के साथ स्वालंबी बनें। सेंटर प्रमुख संजीव कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर 170 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुकेश वर्मा, राजकुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, अखिल सैनी, अनिल, दीपक, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
सीनियर छात्राओं को विदाई दी
शाहपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर विदाई दी गई। विद्यालय की वार्डन व अध्यापिकाओं ने छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने माता पिता व गांव क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वार्डन गीता ने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर जाने वाली छात्राएं कभी अपने मूल स्थान, क्षेत्र को नहीं भूलें। इस मौके पर बीआरसी समन्वयक इरशाद सलमानी, अरशद, राजेश वर्मा, शौरभ गुप्ता, शब्बीर, सुरेंद्र सैनी, सुषमा, रेनू शर्मा, गीता, अनुपमा, पूजा, अजीत, सुधीर, सतीश, रेखा आदि मौजूद रहे।