{"_id":"5aba90e44f1c1b8f778b7d10","slug":"91522176228-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में मिशन परिवर्तन का प्रारंभ: शशि जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में मिशन परिवर्तन का प्रारंभ: शशि जैन
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक कर्मचारियों का एक ट्रेनिंग कैंप एलडीएम आफिस पर आयोजित किया गया। ट्रेनिंग लेने आए पीएनबी के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक शशि जैन ने कहा कि निरंतर बदलते कारोबारी वातावरण के साथ तालमेल बैठाना जरूरी है।
जैन ने कहा कि मिशन परिवर्तन प्रभाग नामक स्वतंत्र थिंक-टैंक का गठन किया गया है, जो एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि प्रतिबद्धता, सहयोग और संवाद रूपी थ्री-सी के माध्यम से सभी आंतरिक हितधारकों को एकजुट किया जाए। इस संबंध में पंजाब नैशनल बैंक मुख्यालय से आए परिपत्र को पढ़कर सुनाया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि यह थिंक टैंक विभिन्न बैंकों, एनबीएफसी, एफएमसीजी, फिनटेक स्टार्ट-अप और अन्य कार्पोरेट्स को सम्मिलित कर बनाए गए औद्योगिक मॉडल से वसूली, डिफाल्ट, ऋण पात्रता, ग्राहक सेवा और अनुक्रियाशीलता से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन भी कर रहा है।