फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता भूषण पंचतत्व में विलीन

भाजपा नेता भूषण पंचतत्व में विलीन

Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता भूषण  पंचतत्व में विलीन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह का शनिवार को उनके पैतृक गांव पचेंडा में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटा गया, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री-सांसद, विधायक के साथ कार्यकर्ता गांव पहुंचे। इनके अलावा भी अनेक सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके निधन से गांव में शोक छाया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के परचम लहराने पर शनिवार को कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय जश्न मना रहे थे, तभी जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह की तबियत बिगड़ गई। अचानक सीने में उठे दर्द के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु से कार्यकर्ताओं और परिवार में शोक छा गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पैतृक गांव पचेंडा ले जाया गया। पार्टी के प्रति उनके लगाव के चलते उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटा गया। रविवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि उनका असमय जाना अपूरणीय क्षति है। भूषण सिंह सदैव पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता रहे और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह किया। दिवंगत भूषण सिंह के तीन पुत्र और एक बेटी हैं। रविवार को गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। पचेंडा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अनेक सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा में गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अनिल कुमार, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद्र शर्मा, देववृत्त त्यागी, यशपाल पंवार, आरएसएस नेता प्रमोद कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, डॉ देशबंधु तोमर, सत्यपाल सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

खुद फोन कर बुलाए थे कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर राज्यों में जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को खुद भूषण सिंह ने फोन कर बुलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed