{"_id":"5a9aef694f1c1b3f658b5b5d","slug":"91520103273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने जमकर होली खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने जमकर होली खेली
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शनिवार को पुलिस कर्मियों ने तिल्हेंडी का पर्व मनाते हुए जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में हुए मुख्य होली मिलन कार्यक्रम में डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव के साथ पुलिस कर्मियों ने खूब होली खेली। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया तथा उमंग के साथ नृत्य भी किया।
शनिवार का दिन पुलिस वालों की होली का रहा। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल जुलकर पुलिस लाईन स्थित मैदान में जमकर होली खेली । यहां डीएम और एसएसपी के अलावा एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव के साथ पुलिस कर्मचारियों ने होली चोली। फायरब्रिगेड अधिकारियों ने भी होली संग में खेली। उन्होंने टैंक से सभी को पानी की बौछार से तर कर दिया। उधर, थानों में भी जमकर होली का धमाल हुआ। जो भी थाने पहुंचा, बिना रंगे वापस नहीं लौटा। नई मंडी कोतवाली में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा सहित सभी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। सिविल लाईन थाने में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने सभी अधिनिस्थों सहित जमकर होली खेली। शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कर्मचारियों के साथ खूब होली खेली।