{"_id":"5a95a7cf4f1c1bf17b8b9bf5","slug":"91519757263-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मंगलवार रात बाइक से पुरकाजी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम सुवाहेड़ी के निकट सामने से आ रही एक बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सुरेंद्र व दूसरी बाइक का चालक मोहित कुमार निवासी ग्राम खेड़ा जट उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा ग्राम पचेंडा निवासी शिवकुमार बाइक से पुरकाजी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में बरला के निकट उसकी बाइक हाईवे पर खड़े एक ट्राली से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। एंबुलेंस उसे पुरकाजी अस्पताल ले आई, जहां पर गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
बराती की जेब से 80 हजार उड़ाए
पुरकाजी। कस्बे में मंगलवार को मुजफ्फरनगर से एक बरात आई थी, जिसमें सांय करीब चार बजे निकाह की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान एक बाराती की जेब से किसी ने 80 हजार रुपये साफ कर दिए। थोड़ी देर बाद जब बराती ने अपनी जेब से रूपये गायब पाए तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिस पर कई लोगों से पूछताछ की गई मगर रुपयों का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
ी