{"_id":"5a91af724f1c1b4e588baa66","slug":"91519497074-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा की हार
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 35 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। बसपा और सपा के संयुक्त प्रत्याशी सुभानी ने जीत हासिल की है। विधायक विक्रम सैनी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ है, जिसमें जीत को बरकरार रखने में भाजपा नाकाम रही है।
वार्ड 35 के उपचुनाव में भाजपा मंडल मंसूरपुर के महामंत्री योगेंद्र चौधरी भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे। बसपा और सपा ने चितौड़ा के पूर्व प्रधान सुभानी को अपना संयुक्त प्रत्याशी बनाया था। कुछ 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ब्लाक परिसर में शनिवार सुबह मतगणना शुरू होते ही सुभानी ने बढ़त बना ली। सुभानी को 5485 और भाजपा प्रत्याशी को 3096 मत मिले, जबकि पंकज उर्फ मनोज 2659 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। धीरेंद्र विश्वकर्मा को 1045 मत मिले। मतगणना संपन्न होने के बाद एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी सुभानी को 2389 मतों से विजयी घोषित किया। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर 12 बजे समाप्त हो गई। मतगणना के दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। विधायक विक्रम सैनी अपने ही गांव में भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चौधरी को मात्र 261 वोट ही दिलवा पाए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सुभानी को 1143 और गांव कवाल निवासी पंकज को 1153 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चौधरी के पक्ष में किसी भी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया। जिला संगठन ने भी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं ली। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के बाद भाजपा की यह दूसरी करारी हार मानी जा रही है।