{"_id":"5a89c64d4f1c1b3c718b5972","slug":"91518978637-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा को पदयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा को पदयात्रा निकाली
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उत्पीड़न, हिंसक घटनाओं को कम करने के लिए कई संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से नगर में रविवार को कुछ कदम महिला सुरक्षा की ओर विषय पर प्रेरक संदेशों के साथ पदयात्रा निकाली गई।
गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका से सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल, अशोक बालियान और बीना शर्मा ने पैदल मार्च का शुभारंभ किया। विधायक कपिलदेव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किए हैं। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अशोक बालियान ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा समाज के तमाम जिम्मेदार लोगों का दायित्व है। संस्था प्रयत्न के संयोजक समर्थ प्रकाश ने कहा कि तमाम कानून होने के बावजूद आज भी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। इस वर्ग में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी है। कार्यक्रम संयोजिका रमा कपूर ने कहा कि बेहतर काउंसिंलिंग से ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। इस पद यात्रा में मुजफ्फरनगर मिरर, सांई कृपा मंडल, समर्पित युवा संगठन, प्रयत्न, फुलकारी और सांई ऐरोबिक्स का योगदान रहा। कार्यक्रम में शिल्पा चुग्घ, साधना मेहता, याशिका चौहान, शिप्रा पुरी, डॉ रिंकूएस गोयल, गुंजन अरोरा, अमित पटपटिया, सोनिया लूथरा, रीना अग्रवाल, विपुल भटनागर, सपना सिंघल, रेखा अरोरा, उमेश गोयल व हर्ष पुरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समर्थ प्रकाश व अमित पटपटिया ने किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आयोजकों को सम्मानित किया।