{"_id":"5a6e1f5c4f1c1bb2208b5e27","slug":"91517166428-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्था को बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्था को बदनाम करने का आरोप
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
संस्था को बदनाम करने का आरोप
मुजफ्फरनगर।
गांव तेजलहेड़ा के सरदार पटेल शिक्षण संस्थान के प्रबंधक और पदाधिकारियों ने एक शिक्षक पर संस्था को बदनाम का आरोप लगाया है। उक्त शिक्षक कॉलेज से निष्कासित है। शिकायत पर पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर चुकी है। शिक्षण संस्थान के प्रबंधक रघुवीर सिंह शास्त्री ने बताया कि उनके संस्थान से एक शिक्षक को गलत आचरण पर निष्कासित किया गया था। इसको लेकर वह संस्थान को बदनाम कर रहा है। मामले की बसेड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज रविंद्र सिंह नागर ने भी जांच की थी। जिसमें सभी आरोप झूठे पाए गए हैं। प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि संस्थान को बदनाम करने वालों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई कराई जाएगी।