{"_id":"5a57b6f94f1c1b73188b46a5","slug":"91515697913-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री के आदर्शो से प्रेरणा ले राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री के आदर्शो से प्रेरणा ले राष्ट्र
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति अतुलनीय है।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए। छात्रा खुशी, अपूर्वा, मनस्वी ने कहा कि आजादी आंदोलन में शास्त्री जी की अहम भूमिका थी। उन्होंने लोक सेवक संघ कार्यकर्ता के रूप में मुजफ्फरनगर के गांवों में स्वाधीनता, खादी, गौपालन, हिंदी और देशप्रेम की अलख जगाई थी। राजनीति में शास्त्री जी के आदर्श देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अभिषेक ने कहा कि उनके नैतिक मूल्यों ने उन्हें महान बनाया। वे भारत के रत्न थे। निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि पीएम रहते भी शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जीया। जय जवान, जय किसान का नारा देकर उन्होंने देश की एकता, अखंडता को बनाए रखा। संचालन उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने किया।