फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यूपी की पारी और 266 रन से धमाकेदार जीत

यूपी की पारी और 266 रन से धमाकेदार जीत

Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
यूपी की पारी और 266 रन से धमाकेदार जीत
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच के दूसरे दिन ही यूपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की। लंच के बाद यूपी ने सात विकेट पर 414 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफिलिएट एंड एसोसिएशन की टीम लड़खड़ा गई और पहली पारी में मात्र 84 रन आउट हो गई। इसके बाद फालोऑन खेलते हुए एक बार यूपी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बिखर गई और महज 64 रन के स्कोर पर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस तरह यूपी ने मुकाबले में पारी और 266 के बड़े स्कोर से जीत दर्ज की है। इस जीत से यूपी को सात अंक मिले है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच के दूसरे दिन 282 रन के साथ यूपी ने पारी को आगे बढ़ाया। मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकुर मलिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 52 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। अंकुर को गेंदबाज चांद शर्मा ने 81 वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। अगली ही गेंद पर बल्लेबाज अभिषेक भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद यूपी के कप्तान आर्यन ने सात विकेट के साथ 414 रन पर पारी घोषित कर दी। लंच के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफिलिएट की टीम को पहला झटका पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर सोनू के रूप में लगा। सोनू का विकेट कप्तान आर्यन ने मोहित कुमार के हाथों कैच करा कर लिया। इसके बाद ओपनर जॉनसन 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक आनंद के अलावा एफिलिएट का कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पकड़ सका है। तीन बल्लेबाज तो शून्य स्कोर पर पवेलियन लौट गए। एफिलिएट की पूरी टीम ने यूपी के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। कुल 26 ओवर खेलकर पूरी टीम 84 रनों पर सिमट गई। जीत ओर बढ़ी यूपी ने एफिलिएट एंड एसोसिएशन की टीम को फालोऑन पर खेलने का मौका दिया। एक बार फिर एफिलिएट की टीम की वही स्थिति हुई। फालोऑन खेल रही एफिलिएट टीम को यूपी के गेंदबाजों ने रन बनाने का मौका नहीं दिया। ओपनर बल्लेबाज जॉनसन नेगी 3 रन, सोनू कुमार 11, हंसराज 4 रन, परमजीत सिंह 18 के साथ अन्य खिलाड़ी सस्ते में आउट होकर पवेलियन में दर्शक दीर्घा में बैठ गए। इस तरह एफिलिएट 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके चलते यूपी ने मैच में पारी और 266 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। यूपी की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाज कृतज्ञ कुमार सिंह रहे। उन्होंने दोनों पारियों में आठ विकेट हासिल किए। इसके अलावा दूसरी पारी में रजत निर्वाल ने तीन और कार्तिक ने दो विकेट लेकर खुद को साबित किया है।
विज्ञापन


यूपी के दो बल्लेबाज बने शतकवीर
मुजफ्फरनगर। यूपी की टीम गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी उम्दा रही है। यूपी टीम के प्रियम गर्ग ने 110 रन और बुधवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकुर मलिक ने लाजवाब पारी खेली है। अंकुर ने 103 रन बनाकर यूपी के स्कोर को उच्च स्तर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में चमके कृतज्ञ-कार्तिक
मुजफ्फरनगर। यूपी की गेंदबाजी में उभरते खिलाड़ी कृतज्ञ कुमार और कार्तिक ने दर्शकों के साथ चयनकर्ताओं को दिल जीता है। कृतज्ञ ने पहली पारी में तीन विकेट, जबकि फालोऑन में फेंके 10 ओवर में पांच विकेट हासिल कर आंकड़ा आठ तक पहुंचाया। कार्तिक ने भी दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए हैं।

यूपी पहली पारी 414 (7 विकेट) घोषित
एफिलिएट पहली पारी 84 रन ऑल आउट
फालोऑन: एफिलिएट दूसरी पारी 64 रन ऑल आउट
परिणाम: यूपी एक पारी और 266 से विजयी।
----------------------------
यूपी बल्लेबाजी: 282 से शुरुआत, 414/7 पर पारी घोषित
खिलाड़ी------------रन------गेंद-----4/6
अंकुर मलिक (आउट)--103-----52-----13/05
अभिषेक (आउट)-----42-----41-----04/01
मोहित जांगरा--------01------01-----0/0
----------------------
एफिलिएट (दूसरी पारी) 64 रन ऑल आउट
खिलाड़ी---------रन--------गेंद-----4/6
जानसन एन-------03--------09-----0/0
सोनू कुमार-------11---------18-----2/0
हंसराज----------04--------09-----1/0
परमजीत सिंह------18--------25------4/0
अवनेश-----------01-------07------0/0
अभिषेक आनंद------01-------06------0/0
तहमीद (कप्तान)-----07------22-------0/0
आर्यन------------00------04------0/0
आकाश कुमार-------13------13------2/0
चांद शर्मा----------00------07------0/0
सबीर खान---------4--------2------4/0
--------------------
यूपी की गेंदबाजी::
खिलाड़ी--------रन---ओवर---मेडन---विकेट
मोहित जांगरा----10-----04----01-----00
कार्तिक त्यागी----25-----05----01-----02
कृतज्ञ सिंह------10-----6.2----01-----05
रजत निर्वाल------17-----05----01-----03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed