फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का सोंटा रेलवे फाटक पर धरना व प्रदर्शन

किसानों का सोंटा रेलवे फाटक पर धरना व प्रदर्शन

Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
किसानों का सोंटा रेलवे फाटक पर धरना व प्रदर्शन
मंसूरपुर। गांव सोंटा रेलवे फाटक पर किसानों व ग्रामीणों ने धरना व प्रदर्शन किया। किसानों ने रेलवे अधिकारियों व एसडीएम को धरने पर बैठाया। अधिकारियों के साथ अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने पर समझौता हुआ, तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ। गांव सोंटा रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने पिछले पांच दिनों से अंडरपास का निर्माण कार्य रुकवा दिया रखा था।
विज्ञापन

किसानों ने 14 नवंबर को फाटक के पास धरना व प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता व रालोद नेताओं समेत दर्जनों गांव के किसान व ग्रामीण एकत्र होकर गांव सोंटा फाटक पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी व संजय राठी ने धरने पर चेतावनी देते हुए कहा कि 15 मिनट के अंदर प्रशासन व रेलवे के अधिकारी धरने पर पहुंचे अन्यथा वे नेशनल हाईवे जाम कर देगें। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम खतौली राम अवतार गुप्ता, रेलवे के एक्सईएन ओंमकार सिंह, चीफ इंजीनियर शिवराम धरने पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को धरने पर बैठा लिया और घोषणा कर दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वे धरने से नहीं उठेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। घासीपुरा रेलवे अंडरपास की चौड़ाई बढ़ा दी गई, जबकि यह तय हुआ था कि सोंटा रेलवे फाटक और घासीपुरा रेलवे फाटक पर एक अंडरपास की समान चौड़ाई होगी। एसडीएम ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। चार घंटे चले धरना व प्रदर्शन के बाद अधिकारियों व किसानों में समझौता हुआ कि जब तक गन्ना सीजन है, सोंटा फाटक पर अंडरपास का काम शुरू नहीं होगा व किसानों की मांग के अनुसार ही कार्य शुरू किया जाएगा। मंसूरपुर फाटक पर बन रहे फ्लाईओवर की दोनों ओर सर्विस रोड को बुधवार से पक्का कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समझौते के बाद की किसानों ने धरना व प्रदर्शन समाप्त किया। पंचायत को भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी, जिला पंचायत सदस्य व रालोद नेता संजय राठी, भाकियू नेता संजीव राठी, बिटटू ठाकुर, भगत जी, श्यामपाल चेयरमैन, टीटू राठी, मोहित अहलावत, रालोद नेता विकास बालियान, पंकज राठी, भाकियू नेत्री सलोनी, नरेंद्र त्यागी, अशोक प्रधान, अमित राठी, शिवम, जगपाल, युवा भाकियू नेता मोहित बालियान, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा आदि किसान मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी व आरपीएफ बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed