फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव में रहेगी स्टार प्रचारकों की धूम

निकाय चुनाव में रहेगी स्टार प्रचारकों की धूम

Sun, 12 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में रहेगी  स्टार प्रचारकों की धूम
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

निकाय चुनाव राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस कारण सभी पार्टियों के अधिकतम बड़े नेता चुनाव में जनता से वोट मांगने आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, गुलाम नबी आजाद, बसपा के शादान मसूद को बुलाने की तैयारी है।

निकाय चुनाव में इस बार विधानसभा चुनाव की तरह राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की धूम रहेगी। भाजपा को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम मिल गया है। प्रत्याशी सुधा राज के समर्थन में वह टाउन हाल के मैदान में जनसभा करेंगे। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद की कई निकायों में कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के वैश्य, पंजाबी और अतिपिछड़े वर्ग के मंत्रियों की निकाय के लिए मांग की गई है। इन सबके कार्यक्रम भी पार्टी को मिलेंगे। भाजपा चुनाव को हर हाल में जीतने के लिए पूरे जोर लगाएगी। वहीं, कांग्रेस के सामने अपनी सीट को बरकरार रखने की चुनौती है। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद और कुछ अन्य मुस्लिम नेताओं को भी बुलाने की तैयारी है। सपा भी योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने मिथलेश पाल को मैदान में उतारा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पार्टी तैयारी कर रही है। इसके अलावा अन्य कुछ स्टार प्रचारकों को भी सपा चुनाव प्रचार में बुलाने की तैयारी में है। बसपा की मुदस्सिर रहमान के समर्थन में शादान मसूद मुस्लिम बहुल इलाकों के जनसभा करेंगे। इसी के साथ पार्टी ने दलितों के लिए अलग से रणनीति तैयार की है। पार्टी के पश्चिम के कई दलित नेताओं के कार्यक्रम यहां लगाए हैं। कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी स्टार प्रचारकों की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed