फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हनुमान जी ने फूंक डाली सोने की लंका

हनुमान जी ने फूंक डाली सोने की लंका

Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी ने फूंक  डाली सोने की लंका
हनुमान जी ने फूंक डाली सोने की लंका
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में तीन जगह चल रही रामलीलाओं में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। थाने के निकट पर्दे पर रामानंद सागर कृत रामायण का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। श्री रामलीला भवन में आदर्श ब्रजवासी मंडल वृन्दावन के कलाकांरो ने सीता की खोज व लंका दहन लीला का सुंदर प्रदर्शन किया। यहां रावण तथा सीता संवाद सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। रावण तथा हनुमान का अभिनय करने वाले पात्रों ने अपने अपने अभिनय को जीवंत कर दिया। पुराने रामलीला चौक में स्थानीय कलाकारों ने भी सीता खोज व लंका दहन काप्रदर्शन किया। रामलीला भवन में मां काली की आरती में मुख्य अतिथि के रूप में अवर अभियंता संजय कुमार सपत्नीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामलीला समिति की ओर से अतिथियों व राम बारात में सहयोग करने वालों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। रामलीला व्यवस्था में प्रदीप गोयल, किशन लाल, रोहित लखोटिया, दीपक गोयल, गौरव भटनागर, वासु गोयल, पार्थ गोयल, अनिरुद्ध गोयल, कपिल चौधरी, रामकुमार, राजपाल, सुभाष, दीपक, नीरव, पंकज खत्री, उज्जवल, पंकज गंगपुरी, मिन्टू चौधरी, हर्षित आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed