{"_id":"599dd1bf4f1c1b715f8b4733","slug":"91503515071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडल विधान 26 अगस्त से शुरु 16-15-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडल विधान 26 अगस्त से शुरु 16-15-56
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामंडल विधान 26 अगस्त से शुरु
खतौली (मुजफ्फरनगर)। श्री 1008 पार्श्वनाथ मंदिर जैन मंडी में कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया पर्वराज पर्यूषण पर्व के आलोक में त्रैलोक्य महामंडल विधान 26 अगस्त से शुरू होकर पांच सितंबर तक चलेगा। इसमें रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया यह पर्व पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है और श्रावक और श्राविका नित्य मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हैं। महामंडल विधान पंडित कमलेश जैन शास्त्री तथा संगीतकार लोकेश, मध्यप्रदेश की ओर से संपन्न होगा।
उधर, श्रीराम कथा समिति के तत्वावधान में एक सितंबर से आठ सितंबर तक श्रीराम कथा केके जैन क्रीड़ा स्थल में होगी। कथावाचक संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक बंसल, ज्योति मोहन गोयल, मदन छाबड़ा, राजकुमार ग्रोवर, मोहन लाल गोयल, बीरभान अरोड़ा, अंकुर सिंघल, सुधीर गोयल, संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, विपिन कंसल, प्रशांत अग्रवाल, सुधीर शर्मा, कमल जुनेजा, डोली बंसल, एकता गोयल, अनिता छाबड़ा, शशि शर्मा, सुषमा गोयल, देवेंद्र वर्मा, नीरज जैन, प्रणव शर्मा, रामकिशन सैनी आदि उपस्थित रहे।