फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड मेले में 24 घंटे रहेगी अफसरों की ड्यूटी

कांवड मेले में 24 घंटे रहेगी अफसरों की ड्यूटी

Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
कांवड मेले में 24 घंटे रहेगी अफसरों की ड्यूटी
कांवड़ मेले में 24 घंटे रहेगी अफसरों की ड्यूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेले को लेकर जिले के सभी विभागों के अफसर 24 घंटे ड्यूटी देंगे। शिफ्टों में 12-12 घंटे अफसरों की तैनाती रहेगी। जिले में ठोस व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को 16 जोन, 47 सब जोन और 83 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन पर एक चिकित्साधिकारी भी तैनात रहेगा। अफसरों की कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी 12 से 21 जुलाई तक रहेगी।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या जिले के सड़क मार्गों पर 12 जुलाई से बढ जायेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिले को 16 जोन में विभाजित किया गया है। 47 सब जोन बनाए गए हैं। 83 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसी के साथ प्रत्येक जोन में एक चिकित्साधिकारी की तैनाती रहेगी। पुरकाजी के भूराहेड़ी चेकपोस्ट से लेकर खतौली के भंगेला चैक पोस्ट तक चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। शिव चौक से लेकर लालूखेड़ी तक, बुढ़ाना मोड़ से लेकर बायवाला तक, जानसठ रोड से लेकर बिजनौर सीमा तक, गंगनहर पर पुरकाजी से खतौली तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि 12 से 21 जुलाई तक सभी अफसर अपनी ड्यूटी देंगे। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक और शाम आठ से इसी तरह शाम के आठ से सुबह के आठ तक की दो शिफ्टो में ड्यूटी रहेगी। लापरवाही करने वाले अफसरों पर सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम सिखायेंगे ड्यूटी के गुर
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी जिले के सभी जोन, सब जोन ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट को कांवड़ में ड्यूटी के गुर सिखाएंगे। 11 जुलाई को 12 बजे से बैठक प्रारंभ होगी। अफसरों को बताया जाएगा कि जिले से लगभग साढे़ तीन करोड़ कांवड़ियों की भीड़ होकर जाएगी। हमें अपनी ड्यूट का निर्वाह कैसे करना है और व्यवस्था को बनाए रखना है, यह बताया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed