{"_id":"5957f5784f1c1b62248b4ce9","slug":"91498936696-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी बाद खुले स्कूल, खूब हुई मौज-मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी बाद खुले स्कूल, खूब हुई मौज-मस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एक माह की लंबी छुट्टी के बाद शनिवार को स्कूल खुल गए। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। सहपाठियों के बीच पहुंचकर बच्चों ने छुट्टी के दिनों की मौज-मस्ती को एक-दूसरे को बताया। वहीं, बच्चों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गई।
एक जुलाई से बेसिक शिक्षा परिषद और निजी स्कूलों के साथ इंटर, डिग्री कालेजों में नव सत्र का आगाज हो गया। स्कूलों में हवन-यज्ञ के साथ सत्र का स्वागत किया गया। एक माह की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों ने भी पहले दिन खूब मौज-मस्ती की। बच्चों ने एक-दूसरे को दादी-नानी के यहां गुजारे दिनों की याद को ताजा किया। वहीं, पुराने दोस्तों से मिलकर बच्चों ने एक-दूसरे को ढेरों शुभकामनाएं दी। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। कई स्कूल तो ऐसे रहे, जिनमें नाम मात्र ही बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। निजी स्कूलों में भी पहला दिन सहपाठियों से मिलने में निकाला। उधर, प्राथमिक विद्यालय बाननगर में स्कूल चलो अभियान रैली और ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सुरेशचंद ने रैली को हरी झंडी दिखाई। शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक कैलाशचंद, सरफराज अहमद, मनोज कुमार, सचिन कुमार, मुस्तकीम अली, धर्मबीरी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।