फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   89 polling stations in the district are very sensitive

Muzaffarnagar News: जिले में 89 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

Mon, 01 May 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
89 polling stations in the district are very sensitive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को जिले में 210 केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें से पुलिस प्रशासन ने 69 संवेदनशील, 89 अति संवेदनशील व 20 केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस माना हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जिले में बीएसएफ, पीएसी, होमगार्ड व जिला पुलिस के साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मियों सहित लगभग छह हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इन केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को शरारती तत्वों के साथ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

निकाय- कुल केंद्र- संवेदनशील- अति संवेदशील- अति संवेदनशील प्लस
मुजफ्फरनगर- 126- 56-40-12
चरथावल-5-2-3-0
पुरकाजी-6-0-6-0
खतौली-18-4-9-2
जानसठ-8-2-5-1
मीरापुर-12-2-4-1
भोकरहेडी-7-1-5-1
बुढाना-12-0-4-2
शाहपुर-9-0-8-1
सिसौली-7-2-5-0

शरारती तत्वों से निबटेगी बीएसएफ-पीएसी
जिले में संवेदनशील व अति संवेदशील व अति संवेदनशील प्लस वाले कुल 178 केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर बीएसएफ व पीएसी के जवानों को तैनात किया जा रहा हैं। शरारतियों के साथ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है ताकि मतदान शांति पूर्व संपन्न हो सके।
विज्ञापन


पुलिस बल का पहुंचना शुरू
बीएसएफ, पीएसी, होम गार्ड के काफी जवान जिले में पहुंच गए हैं। कुछ पुलिस बल आना बाकी हैं। वह भी मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएगा। बुधवार शाम तक पुलिस बल मतदान कर्मियों की टीम के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बीएसएफ व पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। - सत्य नारायण प्रजापत,एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed