फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   85 newly infected including three children in the district

तीन बच्चो समेत 85 नए संक्रमित मिले

Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
85 newly infected including three children in the district
जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में तीन बच्चों समेत 85 नए संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन बच्चों समेत 85 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 48 पुरुष और 34 महिलाएं भी शामिल है। 85 मरीजों में से 74 मरीज संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, जबकि 11 केस रैंडम जांच में मिले हैं। जिनकी केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 59 मरीज पाए गए हैं। बीस मरीज ठीक भी हुए, बावजूद इसके कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 389 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 1167 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें 22 लोग पॉजिटिव आए। एंटीजन जांच में 52 और प्राईवेट लैब से 11 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 85 मरीजों में से शहरी क्षेत्र में 59, शहर से लगे देहात में 11, खतौली में आठ, बधरा, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, शाहपुर में एक-एक तथा पुरकाजी में दो मरीज मिले हैं। शहर में गांधी कालोनी में दो परिवारों आठ परिजन, कृष्णापुरी में छह, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में छह, गंगा विहार में चार, सरवट में दो, सरकुलर रोड पर दो, अंकित विहार में दो मरीज मिले हैं। इंदिरा कालोनी, शिव विहार, नई मंडी, मॉडल टाउन, नटराज होटल, आनंदपुरी, ठाकुरद्वारा, कल्याणपुरी, आर्यपुरी, पटेलनगर, जाट कालोनी, कंबलवाला बाग, मल्हूपुरा आदि स्थानों पर भी मरीज मिले है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 9223 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 8716 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगल बाजार में भीड़ उमड़ी
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। सबसे अधिक मरीज शहर में ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके मंगलवार को मेरठ रोड पर नुमाइश मैदान के बाहर मंगल बाजार लगा। बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान दो गज की दूरी का कोई भी पालन नहीं हो सका। अधिकारियों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना के लगातार मरीज मिले रहे हैं। प्रशासन ने इसके बावजूद भी कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया। गाइड लाइन है कि एक मरीज मिलने पर बीस घर सील किए जाएंगे, मगर अभी तक प्रशासन ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की है।

मंगल बाजार में कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही कर सोशल डिस्टेन्स भूले नागरिक।

मंगल बाजार में कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही कर सोशल डिस्टेन्स भूले नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल देने के लिए प्रतिक्षा करते नागरिक।

कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल देने के लिए प्रतिक्षा करते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी।

कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed