फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   82 people positive including bank employees

बैंक कर्मियों समेत 82 लोग पॉजिटिव मिले

Thu, 10 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
82 people positive including bank employees
बैंककर्मियों सहित 82 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण का लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह से मिलने वाले केेस का आंकड़ा सत्तर से लेकर एक सौ से अधिक आ रहा है। बुधवार को 82 मरीज मिले है, जिनमें एसबीआई के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला चिकित्सालय का एक वार्ड ब्वाय भी संक्रमित पाया गया। शहर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को 51 मरीज ठीक हुए।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को शहर और देहात में हुई जांच के दौरान के 82 मरीज कोरोना के मिले हैं। भारतीय स्टेट बैंक आर्य समाज रोड के तीन कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। पटेलनगर में पांच, बालाजी मंडी में तीन, जसवंत पुरी में दो, आर्यपुरी में दो, जिला अस्पताल में एक वार्ड ब्वाय, बहूपुरा में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा रैदासपुरी, गोशाला, प्रेम विहार, सराफा बाजार, मुस्तफाबाद, आवास विकास, गांधी कॉलोनी, कच्ची सड़क, आबूपुरा, रामलीला टिल्ला, शास्त्री नगर, नई मंडी, नार्थ सिविल लाइन, साउथ सिविल लाइन, कृष्णापुरी, रामपुरी, श्याम विहार, संतोष विहार, तहसील जानसठ, बरला, रेता नंगला, गांधीनगर, शांतिनगर, गुड़ मंडी, ककरौली, युसुफपुर, बहूपुरा, बेहड़ा थ्रू, टोडा, दभेड़ी, कांशीराम कॉलोनी, सैदपुरा, बधाईकलां, लक्ष्मण विहार, जनकपुरी, इंदू वाटिका, नवाबगंज , लद्दावाला आदि स्थानों पर मरीज मिले हैं। एडीएम ने बताया कि बुधवार को 51 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अभी तक 1921 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में टोटल केस 2961 तक पहुंच गए है, जिनमें से 961 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed