फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हर जगह एक ही चर्चा, कौन बनेगा सांसद

हर जगह एक ही चर्चा, कौन बनेगा सांसद

Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हर जगह एक ही चर्चा, कौन बनेगा सांसद
हर जगह एक ही चर्चा, कौन बनेगा सांसद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतगणना का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, चुनावी चर्चा उसी तरह जोर पकड़ती जा रही है। एक ही चर्चा लोगों की जुबान पर है, सांसद कौन बनेगा और दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं। पान की दुकान हो या चाय की दुकान हो, सब पर एक ही चर्चा है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा और रालोद दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चुनाव पूरी तरह से फंसा हुआ है। यहां भाजपा के डॉ संजीव बालियान और रालोद के चौधरी अजित सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि सपा, बसपा और कांग्रेस मैदान में नहीं है। इन सबका समर्थन रालोद को है। चुनाव में यहां कोई खास मुद्दा जनता के बीच में दिखाई नहीं दिया। मुस्लिमों, अनुसूचित और जाट बिरादरी ने अधिक संख्या में गठबंधन को वोट किया। वहीं, प्रमुख ओबीसी और सवर्ण मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जाट और अनुसूचित जाति के वोट में दोनों दलों के बीच बंटवारा हुआ है। ऐसे हालात में दोनों दलों के बीच कांटे का मुकाबला है। मुजफ्फरनगर का सांसद कौन होगा? इसे लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। पान और चाय की दुकान से लेकर गांव और गली में यही चर्चा है। रालोद समर्थक अपनी जीत के तर्क दे रहे हैं तो भाजपा समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा समर्थक खतौली और मुजफ्फरनगर में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं तो रालोद समर्थक बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों से अच्छी जीत बता रहे हैं। सरधना को लेकर दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चाय की दुकान चलाने वाले अशोक का कहना है कि जब लोग ज्यादा उलझ जाते हैं तो उन्हें समझाया जाता है। हार-जीत की बहस में लोग उलझने को मजबूर हो जाते हैं। मतगणना में केवल तीन दिन शेष हैं, तब तक यह बहस निरंतर चलेगी। 23 मई को दोपहर तक स्थिति साफ हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन


डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मतगणना की तैयारियों को लेकर डीएम अजय शंकर पांडेय ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 23 मई को नवीन मंडी स्थल पर होने वाली मतगणना को लेकर डीएम अजय शंकर पांडेय ने तैयारियों को देखा। उन्होंने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की गिनती के लिए लगाई जा रही सभी मेजों को देखा। एक विधानसभा के लिए 15 मेज लगाई गई हैं। डीएम ने कहा कि व्यवस्था इस तरह की रहेगी कि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना एजेंट और कर्मचारियों के अलावा सभी का प्रवेश वर्जित रहेगा। डीएम ने स्ट्रांग रूम को भी देखा। सुरक्षा कर्मियों को भी पूरी तरह सजग रहने के लिए कहा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed