फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छपार में ग्रामीण ने आत्मदाह किया

छपार में ग्रामीण ने आत्मदाह किया

Mon, 29 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
छपार में ग्रामीण ने आत्मदाह किया
छपार में ग्रामीण ने आत्मदाह किया
विज्ञापन

छपार। गांव परेई में एक ग्रामीण ने कमरा बंद कर अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा कर जान दे दी। उसकी मौके पर पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर परिजनों ने गेट तोड़कर देखा तो वह बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छपार के गांव परेई निवासी संजय (42) पुत्र लक्ष्मीचंद मुजफ्फरनगर में एक सरिया फैक्टरी में कार्य करता था। करीब 20 दिन पूर्व वहां पैर पर लोहा गिरने से पैर टूट गया था। तब से वह बेरोजगार होकर घर पर था और तनाव में था। सोमवार को दिन में लगभग ढाई बजे जब उसके दो पुत्र व पत्नी दूसरे कमरे में सोये हुए थे। संजय ने कमरे के दरवाजे बंदकर अंदर से कुंडी लगी ली। इसके बाद उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क रकर आग लगा ली। उसके शोर मचाने परिजन उठे और बड़ी मुश्किल से दरवाजा तोड़ा। परिजनों ने देखा तो वह बुरी झुलस कर दम तोड़ चुका था। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रवि ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed