फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्रेन हेमरेज से विचाराधीन बंदी की मौत

ब्रेन हेमरेज से विचाराधीन बंदी की मौत

Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ब्रेन हेमरेज से विचाराधीन बंदी की मौत
ब्रेन हेमरेज से विचाराधीन बंदी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में करीब दो साल से बंद घिस्सूखेड़ा निवासी विचाराधीन बंदी की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी को करीब एक पखवाड़े पूर्व सिर में अचानक दर्द हुआ था, जिसकी सीटी स्कैन में उसके ब्रेन में गांठ होने का पता चला था, तभी से वह बीमार था, जिसे हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेनहेमरेज से उसकी मौत हुई है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव घिस्सूखेड़ा निवासी गुलशन उर्फ गुलशेर (50) पुत्र कृष्ण कुमार विगत 19 मार्च 2017 से जिला कारागार में बंद था। उसे चरथावल पुलिस ने ही कातिलाना हमले, लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के कई मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पूर्व गुलशन के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ, जिस पर उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन कराए जाने पर उसके ब्रेन में गांठ होने और खून का थक्का जमने का पता चला। इसके बाद से ही बंदी की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। बुधवार सुबह अचानक गुलशन उर्फ गुलशेर को चक्कर आए और वह खड़ा-खड़ा जमीन पर गिर पड़ा। अचेेतावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed