फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गरीब दीन दुखियों की सेवा करने वाला ही सत पुरुष-महाराज

गरीब दीन दुखियों की सेवा करने वाला ही सत पुरुष-महाराज

Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
गरीब दीन दुखियों की सेवा करने वाला ही सत पुरुष-महाराज
दीन दुखियों की सेवा करने वाला ही सत पुरुष
विज्ञापन

मोरना। श्री परमहंस सन्यास आश्रम शुकतीर्थ में ब्रह्मलीन स्वामी परमहंस स्वामी अदैत्वनंद महाराज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि सत पुरुष वही है, जो गरीब दीन दुखियों की सेवा करें। स्वामी अदैत्वनंद महाराज ने भारत देश की आजादी की लड़ाई के साथ-साथ योग की शिक्षा से स्वाभिमान और देश सेवा करने के लिए देशवासियों को जागरुक करने का अलौकिक कार्य किया था। हमें इनके देश प्रेम और समाज सेवा से सीख लेनी चाहिए।

आश्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोचारण के बीच आहुति देकर किया गया। कार्यक्रम में आश्रम अधिष्ठता स्वामी सच्चानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अपने हितों को त्याग कर नि:स्वार्थ भाव से अपने जीवन को मानव सेवा को समर्पित करता है, वही गुरु कहलाने योग्य है। हमारे पूज्य गुरु स्वामी अदैत्वनंद महाराज ने अपनी आखिरी सांस तक निभाया है। कार्यक्रम में स्वामी योगेशानंद महाराज, स्वामी धमेंद्रनंद महाराज, स्वामी कंवरनंद महाराज आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आयोजित भंडारे का प्रसाद साधु संतों को खिलाकर नकद दक्षिणा भी दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में सुरेंद्र कुमार, अमित वर्मा फरीदाबाद ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं डा. संजय कुमार, देवेंद्र, वीरपाल सिंह आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed