फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रणखंडी ग्राम पंचायत मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

रणखंडी ग्राम पंचायत मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 29 Mar 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
रणखंडी ग्राम पंचायत मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव की प्रधान रेखा सिंह को शासन द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि आदर्श ग्राम पंचायत रणखंडी की ग्राम प्रधान रेखा सिंह को पुरस्कार के रूप में शासन द्वारा पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। प्रधान रेखा सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गांव में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए हैं। जिनमें मुख्यत: बस स्टैंड, कायाकल्प, इंटरलॉकिंग सड़कें, शौचालय निर्माण तथा स्कूल का कायाकल्प आदि निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 5 ग्राम आदर्श पंचायतों में शासन द्वारा रणखंडी ग्राम पंचायत को भी चुना गया है। इन गांवों के प्रधानों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण पुरस्कार की धनराशि 5 लाख रुपये ग्राम पंचायत के खाते में भेजी गई है। ग्राम प्रधान रेखा सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार सभी गांववासियों को समर्पित है। जिन्होंने उन पर विश्वास कर गांव की सेवा करने का उन्हें मौका प्रदान किया। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह फौजी ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि उनका गांव राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल कर सके। ग्राम प्रधान को पुरस्कार मिलने पर बनी सिंह, संजू, रणजीत, सरोज, विकास राणा, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, जल सिंह, मेहर सिंह, जयपाल सिंह, ओमपाल, सुधीर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed