{"_id":"5c9bc782bdec2213fc305eff","slug":"81553713026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील सदर में दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील सदर में दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सदर में दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण पाने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को इस बार तहसील सदर में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डीएम अजय शंकर पांडेय की पहल पर यह इसलिए कराया जा रहा है, जिससे ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई संशय न रहे।
सदर तहसील सभागार में प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में 100-100 की टोलियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि अगर ईवीएम वीवीपैट को लेकर कोई जिज्ञासा या शंका है तो उसे मतदान से पूर्व प्रशिक्षण के माध्यम से दूर करा दिया जाए। प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मतदान केंद्रों पर पूर्ण तैयारियों के साथ जाएंगे, जिससे कि मतदान केंद्रों पर कोई परेशानी न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि ट्रेनर से ईवीएम मशीनों की छोटी-छोटी बारीकियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील सभागार में मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे ईवीएम व वीवीपेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि प्रथम बार ऐसा किया रहा है कि जो पीठासीन अधिकारी या मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बाद भी ईवीएम वीवीपैट के विषय में ज्ञान अर्जन कराया जा रहा है।