फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सही मुआवजा न मिला तो जमीन पर नहीं करने देंगे कब्जा

सही मुआवजा न मिला तो जमीन पर नहीं करने देंगे कब्जा

Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सही मुआवजा न मिला तो जमीन पर नहीं करने देंगे कब्जा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक में रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का वाजिब मुआवजा देने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव खांजापुर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि रेलवे में किसानों की जो भूमि गई है, उसके सरकार उचित रेट नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन के तय रेट से यदि मुआवजा नहीं दिया गया और किसानों को उनकी इच्छानुसार दाम नहीं दिए गए तो संगठन रेलवे को जमीन पर कब्जा नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे किसानों को छलने का काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इस मामले को लेकर 12 मार्च को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, पवन त्यागी, प्रमोद शर्मा, डॉ. विरेंद्र वर्मा, प्रमोद मलिक, राममेहर तोमर, राम सिंह गौतम, आशीष शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed