फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आदर्श कालोनी के लिंक मार्ग पर कूडे के ढेर

आदर्श कालोनी के लिंक मार्ग पर कूडे के ढेर

Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आदर्श कालोनी के लिंक मार्ग पर कूडे के ढेर
आदर्श कालोनी के लिंक मार्ग पर कूड़े के ढेर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर आदर्श कालोनी का लिंक मार्ग इस समय बदहाली का शिकार है। कूड़े के ढेरों से आम जनता तंग आ चुकी है। शिकायतों के बाद ग्राम प्रधान समस्या को लेकर उदासीन है।

भोपा रोड पर बस अड्डे से आदर्श कालोनी-गांधी कालोनी का लिंक मार्ग की हालत इस समय दयनीय है। आम आदमी का यहां से निकलना भी मुश्किल है। पालिका का क्षेत्र नहीं होने के कारण पालिका इस पर ध्यान नहीं देती है। यह इलाका सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधान को लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासी प्रद्युमन माहेश्वरी का कहना है कि मार्ग पर कई जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। एक तरफ स्वच्छता अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ यहां गंदगी फैलाई जा रही है। विनोद कहते हैं कि आदर्श कालोनी और गांधी कालोनी को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहीं के रहने वाले निर्दोष कुमार कहते हैं कि लिंक मार्ग को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन लापरवाह बना है। आम आदमी की किसी को कोई चिंता नहीं है। संजय कुमार का कहना है कि गंदगी के ढेर एकत्र होने से बीमारी फैलने का खतरा हरदम बना है। यहां किसी को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed