{"_id":"5c59e3acbdec22738b6ae52e","slug":"81549394860-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मेपल्स अकादमी में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठ से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं और स्कूल के वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट पहनकर बाइक व सीट बेल्ट लगाकर ही कार चलानी चाहिए। मनुष्य का जीवन अनमोल है। सड़क के नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सुरक्षित रखना चाहिए। सहायक परिवहन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि पैदल सड़क पार करने के लिए हमेशा जेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। दूसरे वाहन की गति की तीव्रता देखकर अपने वाहन की गति न बढ़ाएं। कार्यशाला के आयोजक डा. राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित जीवन जीने की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग व प्रधानाचार्या डा. गरिमा वर्मा ने आयोजकों का धन्यवाद किया। इस मौक पर अच्छे विचार रखने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।