{"_id":"5c5739e4bdec2259c53e0df4","slug":"81549220324-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने ठोकर से निकाला पानी रेगिस्तान से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने ठोकर से निकाला पानी रेगिस्तान से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...हमने ठोकर से निकाला पानी रेगिस्तान से
खतौली। नगर के शायर रियाज सागर की पीएनबी शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्ति पर ऑल इंडिया मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शायरों ने अपने कलाम से मौजूदा हालात पर तंज कसे।
जीटी रोड पर एक बैंक्वेट हाल में पैगामे तंजीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रियाज सागर का अभिनंदन किया गया। एक शाम दोस्तों के नाम आयोजित मुशायरे में देश के नामचीन शायरों ने कलाम पेश किए। शायर महेंद्र अश्क का कलाम-वह साफ झूठ भी सच की तरह ही बोलता है, अगर वह सच भी कहे एतबार मत करना। डा. अहताश सिद्दीकी का कलाम-पहले खुद अपने आप की वुसअत को जान लें, कतरे समंदरों का तभी इम्तहान लें। रियाज सागर का कलाम-प्यास की शिद्दत में भी दरियाओं की मिन्नत न की, हमने ठोकर से निकाला पानी रेगिस्तान से। इनके अलावा अफजल मंगलौरी, डा. आफताब नौमानी, रेहाना शाहीन, खर्शीद हैदर, सिकंदर गडबड, फखरी मेरठी, आबिद वफा, अरशद जिया, रिफअत जमाल ने भी काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि डा. यूसुफ करैशी रहे। अध्यक्षता नरेश पालीवाल व सपा नेता काजी जमील अहमद ने संयुक्त रूप से की। बैंक अधिकारी डा. राजीव सिंह, अशोक कुमार, जसबीर राणा, सतेंद्र आर्य, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह, अजय जनमेजय, अनुज सहरावत आदि मौजूद रहे।