{"_id":"5c3e193fbdec22736202091d","slug":"81547573567-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्य हैं वे जो अपने लाडलों को देश सेवा में भेजते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन्य हैं वे जो अपने लाडलों को देश सेवा में भेजते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को नमन करता हूं : एसएसपी
मोरना। एसएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करता हूं। धन्य है भारतीय संस्कृति, जिसके आचरण से देश की सेवा भावना से ओतप्रोत जो परिवार, माता पिता अपने लाडलों को देश सेवा के लिए भेजते हैं, जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें सुरक्षित और सुंदर माहौल देते हैं। आज का दिन भारतीय सेना के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक है। इस मौके पर एसएसपी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने 11-11 हजार रुपये कारगिल शहीद स्मारक समिति को देने की घोषणा की। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वेद सिंह राठी की धर्मपत्नी चरणो देवी व पूर्व सैनिक मांगेराम की माता हुकमो देवी को मुख्य अतिथि ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर सेना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी देते हुए जयहिंद के नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल तेजेंद्र पाल ने कहा कि जिस देश के जवान साहसी, पराक्रमी, निडर और ईमानदार के जज्बे से भरे हों, वह कभी हार नहीं मान सकते। सरकार के कई लोगों ने कारगिल शहीद स्मारक के विकास का वादा किया, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ। तीर्थ नगरी और शहीद स्मारक होना अपने आप में बड़ा तीर्थ हो जाता है। शहीदों के तीर्थ की अनदेखी करने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकती। संचालन कैप्टन सुरेशचंद त्यागी ने किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, डा. वीरपाल निर्वाल, सुबेदार, स्वामी भजनानंद महाराज, अशोक कुमार, जयप्रकाश, कैप्टन ज्ञानेंद्र, हरपाल सिंह, जयकिशन चौहान, मांगेराम, सुधीश फौजी, चंद्रपाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार, नायब तहसीलदार इंद्रदेव, लेखपाल एनुलहसन आदि उपस्थित रहे।