फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रंगारंग प्रस्तुतियों से किया नए साल का स्वागत

रंगारंग प्रस्तुतियों से किया नए साल का स्वागत

Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों से किया नए साल का स्वागत
देशभक्ति नृत्य पर खूब बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ साल 2018 को विदा देते हुए 2019 का स्वागत किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने नाटक, गीत एवं नृत्य की शानदार प्रदर्शन किया। अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में शरीक होकर चार चांद लगा दिए।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा एवं उनकी पत्नी सुधा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने गणेश वंदना की। बीजेएमसी तृतीय वर्ष के छात्र शुभम कुमार ने तेरा मुस्कुराना गजब ढा गया गीत गया। ललित कला विभाग की छात्राओं ने वतन के आगे कुछ भी नहीं थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने फिल्म शोले पर हास्य नाटिका का मंचन किया। प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ (कूकड़ा) के विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा पर आधारित प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति पर जमकर तालियां बटोरी। महिमा डांस एकेडमी के बच्चों ने जेएमसी की छात्रा महिमा अग्रवाल के नेतृत्व में देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। आकाश और जहान्वी ने पंजाबी नृत्य, छात्रा मानसी ने कविता पाठ, जेएमसी विभाग के योगीराज और आचार्य कुल के सत्यपाल सिंह ने पुराने फिल्मी गीत गाए। विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली एमएससी की विशाखा, बीएफए के वैभव एवं एमएससी होमसाइंस की आसमा परवीन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच आकर अपार आनंद की अनुभूति होती है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं। ग्रुप के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने आभार जताया। इस अवसर पर नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति डा. आरपी सिंह, सीएमओ डा. पीएस मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेंद्र सैनी, मीरा सक्सेना एडवोकेट, जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी, संजय राठी, विपुल भटनागर, अशोक बालियान, अशोक बाटला, ज्ञानी गुरवचन सिंह, कुशपुरी, एनजी मजूमदार, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, डा आदित्य गौतम, डा डीकेपी सिंह, डा अभिषेक बाग्ला, डा रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विभिन्न विभागों के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गरिमा गोस्वामी एलएलबी, शिप्रा जैन एवं शिवानी वर्मा एमबीए, सायमा बीबीए, प्राची गुप्ता एमसीए, अभिलाषा कश्यप एमएससी (सीएस), रिया गोस्वामी बीसीए, विरल वशिष्ठ एमकॉम, हिमांशु कुच्छल बीकाम, अभिषेक कुमार एमएड, आकांक्षा कुशवाहा बीएड, अभिषेक बीपीएड, अनुश्री बीटीसी, ज्योति देवी बीपीएड, अंकुर कुमार एमजेएमसी, प्रज्ञा विधुरी बीजेएमसी, शिवा भारद्वाज एमएससी (बायो टेक), हुमा राणा बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी), आरजू चौधरी एमएससी (माइक्रो), रितिका राजपूत बीएससी (बायोटेक), निधि शर्मा एमएससी (होमसाइंस), अंजलि बंसल बीएससी (होमसाइंस), श्रुति बीआर्क, इंजीनियरिंग से सुहेल, राहुल कुमार, वसुंधरा मलिक, मोहम्मद शोएब, कनिका जैन, शिवम कुमार, अभिषेक पाल, विजय कुमार, सनोज कुमार, दुष्यंत कुमार, पारुल सैनी, शिवम सिंह, निधि तोमर, शुभम देशवाल तथा बीए एलएलबी की सुनैना आर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed