{"_id":"5c13fe80bdec22539b0b5b1b","slug":"81544814208-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया याद
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरु घर में संगतों को सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास की जानकारी कविताओं और कथाओं के माध्यम से दी गई।
गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तरनतारन साहिब से आए गुरजीत सिंह भट्ठल ने संगतों को गुरु तेग बहादुर के शहादत की जानकारी दी। बताया कि गुरु साहब को डराने के लिए मुगल बादशाह औरंगजेब ने जुल्म किए। उनके सिख भाइयों को यातनाएं दीं, लेकिन वे डरे नहीं। गुरु तेग बहादुर को दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद कर दिया गया। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव विरेंद्र सिंह हनी सेखो ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष से संगत में जोश भरा। उन्होंने भारत सरकार से गुरु तेग बहादुर जी का शहीद दिवस मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाने की मांग की। अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह बेदी ने संगतों से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह सिड़ाना, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जत्थेदार अरविंदर मिंटू सिंह, तीर्थ सिंह गंभीर, तरजिंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, दिवप्रीत सिंह राजपाल, ज्ञानी अमर जीत सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह हनी, गुरचरण सिंह बराड आदि मौजूद रहे।