{"_id":"5bdf491cbdec22696e0e53f9","slug":"81541359900-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने ब्लाक का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने ब्लाक का औचक निरीक्षण किया
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। सीडीओ ने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। रविवार को मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के लिए ब्लाक कार्यालय खोले गए थे। इसे लेकर सीडीओ अर्चना वर्मा ने दोपहर अचानक कार्यालय पहुंच कर मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ जसबीर सिंह ने बताया कि ब्लाक के गांवों में मनरेगा का कार्य चल रहा है। कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्य की लिस्ट देखकर सीडीओ संतुष्ट रहीं तथा मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रुबेला वायरस के प्रति जागरूक किया
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने रुबेला वायरस के प्रति जागरूक किया। बताया कि इसे जर्मन मीजल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस बच्चों तथा युवाओं के हवा में आपसी संपर्क के जरिए बहुत जल्दी फैलता है। इस बीमारी के कारण बच्चों व युवाओं के शरीर पर लाल चक्के उभर आते हैं। हल्का बुखार भी रहता है। इसकी चपेट में आने वाले एडल्ट खासकर महिलाएं के जोड़ों में दर्द होने लगता है तथा आर्थराइटिस की चपेट में आ सकती है। बैठक में अभिभावक संघ के अध्यक्ष बलराज प्रजापति, अरविंद कुमार, सचिन शर्मा, बृजेश कुमार, प्यारेलाल, कृष्ण, राजेश कुमार, यशदीप, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।