{"_id":"5bd753f4bdec22561b643b0f","slug":"81540838388-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के बजाए पर्यावरण का पेपर कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के बजाए पर्यावरण का पेपर कराया
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हिंदी के बजाए पर्यावरण का पेपर कराया
मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक के दिनकरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की हिंदी के स्थान पर पर्यावरण की परीक्षा करा दी गई। मामला संज्ञान में आने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा स्कीम के अनुसार सोमवार को कक्षा आठ की हिंदी की परीक्षा होनी थी। शाहपुर खंड विकास के गांव दिनकरपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ के बच्चे हिंदी के पेपर की तैयारी करके आए थे, मगर उन्हें हिंदी के बजाए पर्यावरण विषय का पेपर मिला। बच्चों से पर्यावरण की ही परीक्षा कराई गई। इस संबंध में बच्चों ने पेपर के बाद अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारियों की इसकी शिकायत की। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन ने बताया कि दिनकरपुर में हिंदी के बजाए पर्यावरण का पेपर कराने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि लिफाफे पर हिंदी ही लिखा था, मगर जब उसे खोला गया तो पेपर पर्यावरण के मिले, इसलिए बच्चों को पर्यावरण की परीक्षा कराई गई। इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।