{"_id":"5ba53ae7867a5501a1764ce6","slug":"81537555175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर चौराहे पर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर चौराहे पर बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर रामपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी रमेश (45) पुत्र पाला शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बाइक से कहीं जा रहा था। नेशनल हाईवे पार करते समय पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। हालांकि मोबाइल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गये। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतक के भतीजे सतरंग की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम है।
जहरीला पदार्थ खाने से मौत
छपार। कस्बा निवासी तेजपाल (40) पुत्र ऋषिपाल ने अज्ञात कारणों से बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में उसने दम तोड़ दिया।