{"_id":"5b9964a9867a557ea94a558c","slug":"81536779433-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर ने बकरी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर ने बकरी को बनाया निवाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगर ने बकरी को बनाया निवाला
पुरकाजी। जंगल में घूम रही एक बकरी को अजगर ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और अजगर को कब्जे में ले लिया। घटना बुधवार सायंकाल करीब पांच बजे की है ग्राम सेठपुरा के जंगल में एक युवक बकरी चुगा रहा था। इसी दौरान वहां निकले करीब 12 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपने चंगुल में लेकर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया, जिसमें अजगर भी घायल हो गया। इस बीच बकरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर की हालत बिल्कुल ठीक है। उसे पकड़कर जंगल में छोड दिया जाएगा।
डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग
पुरकाजी। कस्बे के कांग्रेसी नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कस्बे में डिग्री कालेज बनवाने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कांग्रेसी नेता आशु अहमद ने बताया कि उसने एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कस्बे में एक डिग्री कालेज बनवाने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ती बिजली की दरों को घटाने की मांग की।