{"_id":"5b996138867a557fe5100f91","slug":"81536778552-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 करोड़ की 13वीं पंचवर्षीय योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 करोड़ की 13वीं पंचवर्षीय योजना तैयार
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफफरनगर। सहकारिता विभाग में कृषकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समितियों के गोदामों की स्थापना के साथ ही जनपद की 65.63 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय जिला कृषि कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्ष-2017-18 से 2021-22 तक की पंचवर्षीय योजना में कृषि एवं अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सहयोगी विभाग बैठक का आयोजन कर योजना को अंतिम रूप प्रदान करें। डीएम की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना के साथ ही कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने कहा कि जनपद के कृषकों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। इस दौरान उप निदेशक कृषि ने सभी विभागों की योजनाओं की पूरी रूपरेखा विस्तार से बताई। मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी और अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रोहाना मिल ने किया 30 अप्रैल तक का भुगतान
रोहाना। आईपीएल शुगर्स की यूनिट रोहाना मिल ने क्षमता अनुसार गन्ने के रिकार्ड पेराई कर 30 अप्रैल तक का भुगतान कर सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। मिल को इस पेराई सत्र में 28 लाख कुंतल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें मिल ने 28 लाख 88 हजार 926 क्विंटल गन्ना खरीदकर किसानों को 30 अप्रैल तक का 84 करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान किया। मिल ने इस अवधि में तीन लाख 14 हजार चीनी के बोरों का उत्पादन किया। प्रधान प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि शेष 18 दिन का भुगतान 8 करोड़ 82 लाख रुपये भी शीघ्र ही किसानों को दे दिया जाएगा।