फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का रजबाहे की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

किसानों का रजबाहे की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों का रजबाहे की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
भोपा। शुक्रवार को भोपा, बेलड़ा, अथाई, मौहम्मदपुर माजरा, बेहड़ा थ्रू आदि के गांवों के किसानों ने चक मौहम्मदपुर रजबाहे के कुल्फी वाला पुल पर पहुंचकर रजबाहे से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसका बड़ा कारण यह है कि रजबाहे में एक दर्जन से भी अधिक कुलाबे और पाईप अवैध रुप से लगाए गए हैं। इतना ही नहीं पानी आगे ना जा सके उसके लिए बड़े अवरोधक भी बना रखे हैं। रजबाहे में काफी सील्ट जमी हुई है। रजबाहे की सफाई और खुदाई भी समय पर नहीं हो पाने से पानी किसानों की टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों की हजारों बीघा फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो किसान द्वारा विशाल धरना प्रर्दशन करने को मजबूर होंगे। मौके पर जगपाल सिंह वालिया, जितेंद्र कुमार, हर्ष वालिया, श्रवण कुमार, सुभाष वालिया, बसंत कुमार, देवेंद्र, अजब सिंह, सतेंद्र कुमार, ब्रजपाल, प्रवेश, सुक्रमपाल, सुमित, हरेंद्र, धर्मेंद्र, राजसिंह, अमित, सोनू किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed