{"_id":"5b917be5867a557fe0597ffc","slug":"81536261093-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा खोज के लिए होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा खोज के लिए होगा आवेदन
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभा खोज के लिए होगा आवेदन
मुजफ्फरनगर। जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय परीक्षा वर्ष 2019 के लिए सभी छात्र-छात्राएं 29 सितंबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2019-20 के लिए भी यही अंतिम तिथि है। आवेदन पत्र का प्रारूप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद तथा सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिभा खोज परीक्षा में मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा दस में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
थीम एसेंबली में बच्चों की प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में थीम एसेंबली में विद्यार्थियों ने कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों को क्रियाकलापों के रूप में प्रस्तुत किया। कलर मिक्सिंग, कुकिंग मेकिंग, कलर के बारे में सुंदर प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने मौसम का हाल यातायात के साधन, दादी की कहानी तथा अच्छी आदतों के बारे में प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या सुतापा बोसे ने कहा कि बच्चे क्रियाकलापों के द्वारा स्थायी ज्ञान लेते हैं।