{"_id":"5b82f76542c792465e1e949d","slug":"81535309669-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति को हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति को हवन यज्ञ
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल ने भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया
मोरना। शुक्रताल के भजनांनद तपोवन योगधाम में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति को लेकर हवन यज्ञ किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूर्ण आहुति देकर विश्व में शांति को लेकर विशेष प्रार्थना भी की गई। शुक्रताल तपोवन योगधाम आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया। एक कोमल हृदय तथा अनुशासित निर्णय व दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा भारत को परमाणु शक्ति में और मजबूत किया। विदेशों में भारत की छवि को मजबूत किया। अटल जी रोम-रोम में भारतीय संस्कृति रची बसी थी। उनके भाषणों से संसद सुशोभित हो जाती थी। इस मौके पर स्वामी भजनानंद महाराज, चरण सिंह, सुजाता देवी, ओमपाल सिंह, वेदप्रकाश आदि ने हवन यज्ञ में आहुति देकर उनको नमन किया।